खबर

नगर पालिका परिषद पन्ना के तत्वाधान में जल गंगा संवर्धन अभियान*


*श्रमदान के जरिए की प्राचीन बावड़ी की साफ-सफाई*

*रिपोर्टर- SKY इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*

पन्ना जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत आज सुबह नगर पालिका परिषद पन्ना के तत्वाधान में जनसहभागिता से पन्ना शहर के वार्ड क्रमांक 12 में दीनदयाल रसोई के पास स्थित 300 वर्ष पुरानी बावड़ी की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय, कलेक्टर सुरेश कुमार, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी एवं सीएमओ शशिकपूर गढ़पाले ने भी श्रमदान किया। साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका के सफाई मित्र एवं अन्य कर्मचारियों, जनअभियान परिषद के वॉलेंटियर द्वारा भी श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित आमजनों को अभियान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही प्राचीन जल स्रोतों को निरंतर स्वच्छ बनाए रखने तथा स्वच्छता की आदत विकसित करने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस मौके पर नपाध्यक्ष ने इसे सराहनीय गतिविधि बताते हुए कहा कि इस अभियान में जनप्रतिनिधियों का हरसंभव सहयोग प्राप्त होगा। जिला कलेक्टर ने शहर की जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करने का आह्वान करते हुए कहा कि बावड़ियां हमारी धरोहर हैं। इसलिए इनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि सामूहिक श्रमदान कार्य निश्चित ही प्राचीन जल संरचनाओं के पुनर्जीवन के लिए परिणाममूलक साबित होगा। सीएमओ ने चिन्हांकित जल संरचनाओं की साफ सफाई व जीर्णोद्धार कार्य के बारे में अवगत कराया तथा जल गंगा संवर्धन अभियान को सफल बनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button