खबर

स्लग :- *हर घर तिरंगा अभियान के तहत दिघलबैंक में शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज*

स्लग :- *हर घर तिरंगा अभियान के तहत दिघलबैंक में शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज*


रिपोर्ट:-प्रभाष कुमार कर्मकार
(जिला संवाददाता)

एंकर:- किशनगंज,दिघलबैंक: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत दिघलबैंक प्रखंड मुख्यालय परिसर में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय शॉर्ट बाउंड्री नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुई।

अभियान के तहत 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है।
टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रूकईया खातून एवं बीडीओ बप्पी ऋषि ने रिबन काटकर किया। प्रतियोगिता में दिघलबैंक प्रखंड की सभी 16 पंचायतों की टीमों ने हिस्सा लिया। लीग मुकाबलों के बाद मंगुरा और लोहागरा की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली दो टीम बनीं।

आयोजन के दौरान प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद रहे। खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों ने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता का आनंद लिया।
आयोजकों के अनुसार, 15 अगस्त को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
टूर्नामेंट के सफल संचालन में मुरली धर झा, इंद्रदेव रॉय, सत्यनारायण रॉय, मुजाहिद आलम, हरिनन्दन सिंह, पंकज भारती सहित प्रखंड के कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button