
सुसनेर/3 अगस्त, जनपद में स्थापित विश्व के प्रथम गो अभयारण्य श्री कामधेनु गो अभयारण्य में संघ योजना से गठित भवानी मंडी जिले के भवानी मंडी नगर के वरिष्ठ स्वयंसेवकों का वन विहार विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में 7 हजार से अधिक गौमाताओं के मध्य संघ के माननीय जिला संघ चालक बने सिंह जी, जिला प्रचारक नृसिंह जी एवं सह जिला कार्यवाह कृष्णगोपाल जी के सानिध्य में वन विहार का आनन्द लिया ।
प्रारम्भ में गो अभयारण्य के प्रबंधक शिवराज शर्मा ने परिचयात्मक सत्र में विश्व के प्रथम गो अभयारण्य का परिचय के बाद सभी स्वयंसेवकों ने गौमाताओं के दर्शन कर संघ के ऊर्जावान खेल खेले उसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने गौमय का शरीर पर लेप कर आराधना सरोवर में स्नान किया बाद में सभी स्वयंसेवकों ने श्रेणीश: बैठक कर शताब्दी वर्ष के विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई और अन्त में सभी स्वयंसेवकों ने मालवा के प्रसिद्द व्यंजन गोव्रती दाल बाफला एवं चूरमा महाप्रसादी ग्रहण कर कालवा बालाजी महाराज के दर्शन किए।