खबर

लालकिला मैदान में 11 अक्टूबर से सजेगी लव कुश रामलीला, 11 किलो का होगा रावण का मुकुट

लालकिला मैदान में 11 अक्टूबर से सजेगी लव कुश रामलीला, 11 किलो का होगा रावण का मुकुट

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर। लालकिला मैदान में लव कुश रामलीला की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को प्रमुख कलाकारों ने भव्य वेशभूषा में फुल ड्रेस रिहर्सल की। इस दौरान रावण का 11 किलो का चमचमाता मुकुट और उसकी रौबदार आवाज आकर्षण का केंद्र रही।

इस वर्ष अभिनेता देवेश शर्मा श्रीराम, अभिनेत्री कावेरी प्रियम माता सीता, टाइगर पंकज कामद हनुमान और राजप्रेमी रावण की भूमिका निभाएंगे। कलाकारों की वेशभूषा और मेकअप को विशेष रूप से तैयार किया गया है।

कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के अनुसार, करीब 140 फुट लंबे, 60 फुट चौड़े और 45 फुट ऊंचे मंच पर भव्य मीनाक्षी मंदिर का सेट बनाया गया है। लव कुश रामलीला का मंचन 11 से 21 अक्टूबर 2026 तक होगा, जबकि दशहरा 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। 11 अक्टूबर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सांसद प्रवीण खंडेलवाल गणपति पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ करेंगे।
रिपोर्ट अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button