खबर

मूंदी पुलिस के द्वारा मूंदी से पंजाब तक के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरो के फुटेज की मदद से राखड प्लांट से चोरी गये ट्रेक्टर को बरामद कर सुपरवाईजर सहित दो आरोपीयो को किया गया गिरफ्ता


  1. थाना – मूंदी जिला खण्डवा
    मूंदी पुलिस के द्वारा मूंदी से पंजाब तक के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरो के फुटेज की मदद से राखड प्लांट से चोरी गये ट्रेक्टर को बरामद कर सुपरवाईजर सहित दो आरोपीयो को किया गया गिरफ्त

पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो में आरोपी की शीघ्र गिर. हेतु निर्देशित किया गया है,इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) खण्डवा श्री राजेश रघुवंशी, एवं एसडीओपी मूंदी मनोहरसिंह गवली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मूंदी निरी. राजेन्द्र नरवरिया व चौकी प्रभारी आर एस मालवीय के नेतृत्व में थाना मूंदी के अपराध क्रमांक 330/25 धारा 303(2),61(2) B.N.S. मे आरोपियो से चोरी किया गया स्वराज कम्पनी का ट्रेक्टर जप्त किया गया ।

घटना का विवरण :- दिनांक 18.07.2025 को फरियादी रधांवा नि. ग्राम छरकवाडा हाल सुपरवाईजर राखड तालाब दोगांलिया के द्वारा थाना मूंदी पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 09-10.07.25 की दरमियानी रात को कोई अज्ञात व्यक्ति राखड तालाब आरएबी कम्पनी का स्वराज कम्पनी का ट्रेक्टर क्र UP84 AR 2039 चुराकर ले गया। ‍फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मूंदी पर अपराध क्रमांक 330/25 धारा 303(2) B.N.S. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी मूंदी निरी. राजेन्द्र नरवरिया को प्रकरण का त्वरित रूप से आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गये ट्रेक्टर को जप्त करने हेतु निर्देश दिये गये थे निर्देश अनुसार थाना प्रभारी मूंदी निरी. राजेन्द्र नरवरिया व चौकी प्रभारी आर एस मालवीय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार 10 दिन तक प्रकरण में मूंदी (खंडवा) से अमृतसर (पंजाब) तक के आम रोड तथा राष्ट्रीय राजमार्ग व प्रायवेट स्थानो के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरो के फुटेज चेक किये गये । सीसीटीवी कैमरो की फुटेज एवं सायबर सेल की मदद से ट्रेक्टर चोरी करने वाले आरोपी कुलदीपसिह पिता दर्शनसिंह गिल जाति जाट उम्र 35 साल निवासी ग्राम उष्मा जिला तरनतारन पंजाब तथा कंपनी के सुपरवाईजर मनप्रीत पिता तरसेमसिंह रंधावा जाति सिख उम्र 21 साल निवासी ग्राम छरकवाडा जिला बूंदी राजस्थान को गिर. कर चोरी गये स्वजराज कंपनी के ट्रेक्टर को आरोपीयो के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपी सुपरवाईजर मनप्रीत के द्वारा षडयंत्रपूर्वक अपने साथी कुलदीपसिंह जाट को मूंदी बुलाकर ट्रेक्टर चोरी करवाया गया तथा स्वयं के द्वारा ही थाने में आकर रिपोर्ट लेख करवाई गई थी। आरोपी कुलदीप को तरनतारन पंजाब से तथा आरोपी सुपरवाईजर मनप्रीत को बूंदी राजस्थान से गिर. कर ट्रेक्टर जप्त किया गया है। सभी आरोपियों को दिनांक 02.08.25 को खंडवा न्यायालय पेश किया गया है।

सराहनीय भूमिका :- थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया, उनि आर एस मालवीय, प्रआर 64 महेन्द्र पाटीदार सायबर सेल प्रआर.491 विक्रम वर्मा, आरक्षक 735 अजीत सिह, आर. 619 संतोष की महत्वपूर्ण भूमिका रही है तथा आर. 775 पुरषोत्तम की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button