खबर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पन्ना हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत*

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पन्ना हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत*


संवाददाता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को पन्ना जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पन्ना हेलीपैड पहुंचे। हेलीपैड आगमन पर जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के साथ खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा भी साथ थे। इस अवसर पर पन्ना विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा, रविराज यादव द्वारा मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया, जबकि प्रशासन की ओर से संभागायुक्त अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक मिथलेश शुक्ला सहित कलेक्टर ऊषा परमार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू व अन्य अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हेलीपैड पर हाथ उठाकर आम जनता का अभिवादन किया और उपस्थित जनों से भेंट करने के उपरांत कार से भगवान श्री जुगल किशोर के दर्शन तथा होमगार्ड ग्राउंड पन्ना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button