महिला शक्ति सम्मान यात्रा’ ओंकारेश्वर पहुंची समाजसेवी प्रदीप ठाकुर व हिंदू संगठनों ने किया भव्य स्वागत

ओंकारेश्वर (म.प्र.)।
नारी सम्मान और जागरूकता का संदेश लेकर निकली ‘महिला शक्ति सम्मान यात्रा’ शनिवार को पवित्र ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर धाम पहुंची। यात्रा के आगमन पर नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
स्थानीय समाजसेवी श्री प्रदीप ठाकुर तथा विभिन्न हिंदू संगठनों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। पुष्प वर्षा, ढोल-नगाड़ों और भगवा ध्वज के साथ महिलाओं की इस ऐतिहासिक यात्रा का अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर यात्रा की संयोजिका शारदा नीलम ने कहा –
यह यात्रा नारी के आत्म-सम्मान की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। ओंकारेश्वर की पावन भूमि पर आकर हमारी आस्था और भी दृढ़ हुई है।
उन्होंने आगे बताया कि जम्मू से प्रारंभ हुई यह यात्रा पहलगाम हमले के विरोध में एवं भारत सरकार के ‘सिंदूर ऑपरेशन’ से प्रेरणा लेकर निकाली गई है, जो 15 अगस्त को कन्याकुमारी में संपन्न होगी।
यात्रा से जुड़ी महिलाओं ने भगवान ओंकारेश्वर का पूजन-अर्चन कर देश में नारी गरिमा, सामाजिक एकता और शांति की प्रार्थना की।