मंडला नारायणगंज टिकरिया उ, माध्यमिक विद्यालय में विश्व युवा कौशल दिवस के अंतर्गत सांदीपनी उ.मा. विद्यालय नारायणगंज में हुए विविध कार्यक्रम हुई संपन्न

मंडला नारायणगंज टिकरिया विश्व युवा कौशल दिवस प्रतिवर्ष १५ जुलाई को बनाया जाता है इसका उद्देश्य युवाओं को उद्यमिता , स्वरोज़गार के लिए कौशल युक्त बनाना। इसी के चलते जिन महा विद्यालयों , विद्यालय में कौशल (skill) की शिक्षा दी जाती है वहां पर अध्यनरत विद्यार्थियों में जागरूकता के लिए इसका आयोजन होता है।
मंडला जिले के नारायणगंज विकासखण्ड में सांदीपनी उमा विद्यालय वर्ष २०१६ से नवीन व्यवसायिक शिक्षा अंतर्गत कंप्यूटर आईटी एवम हेल्टी केयर ( स्वस्थ देखभाल) में विद्यार्थियों को कौशल शिक्षा दी जा रही है।
सांदीपनी विद्यालय में विश्व युवा कौशल दिवस के आयोजन नवीन व्यवसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों ने चार्ट,पोस्टर,रंगोली,प्रोजेक्ट माडल की प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमे उन्होंने अपने अपने ट्रेड से संबंधित माडल,पोस्टर,रंगोली ,चार्ट प्रस्तुत किए।
इसके पश्चात हेल्थ केयर व्यवसायिक प्रशिक्षक श्रीमती रुचि प्रदा संत एवं आईटी व्यवसायिक प्रशिक्षक ने प्रेजेंटेशन के मध्यम से विश्व युवा कौशल दिवस की महत्त्व एवम व्यावसायिक शिक्षा में शाला की सफलता की कहानी से अवगत कराया। उपरोक्त कार्यक्रम सांदीपनी विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अर्चना नेमा एवम श्रीमती संगीता गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। *मंडला नारायणगंज से राजेश कुमार सिंगरौरे की रिपोर्ट*

