खबर

फतेहपुर पुलिस का शानदार प्रदर्शन, 29वीं अंतर्जनपदीय प्रतियोगिता में 2 शील्ड पर कब्जा*

*फतेहपुर पुलिस का शानदार प्रदर्शन, 29वीं अंतर्जनपदीय प्रतियोगिता में 2 शील्ड पर कब्जा*
रिपोर्ट सुशील कुमार

फतेहपुर, उत्तर प्रदेश 14 अगस्त 2026
प्रयागराज जोन की 29वीं अंतर्जनपदीय एलार्म एफिशिएंसी रेस एवं रायफल, रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-2026 में फतेहपुर पुलिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 02 प्रतिष्ठित शील्ड अपने नाम कीं।
प्रतियोगिता में फतेहपुर पुलिस के खिलाड़ियों ने शारीरिक कौशल, अनुशासन, लक्ष्यभेदन क्षमता और बेहतरीन टीम भावना का परिचय देते हुए जनपद का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक ने विजेता खिलाड़ियों एवं पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, समर्पण और बेहतर प्रशिक्षण का परिणाम है तथा इससे अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button