मध्य प्रदेश

पॉलीटेक्निक पन्ना के विद्यार्थियों का एम.पी. बिरला सीमेंट, सतना में औद्योगिक भ्रमण सफलतापूर्वक सम्पन्न*


संवाददाता- Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट

पन्ना शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना के विद्यार्थियों ने 5 जून 2025 को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), भोपाल के निर्देशानुसार **एम.पी. बिरला सीमेंट, सतना प्लांट** का औद्योगिक भ्रमण किया।
इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की तकनीकी कार्य प्रणाली, व्यवहारिक पहलुओं, सुरक्षा मानकों और आवश्यक दक्षताओं से परिचित कराना था, जिससे वे भविष्य में तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे सकें।

महाविद्यालय के प्राचार्य अरविन्द त्रिपाठी ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण में **सिविल, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग** के विद्यार्थी शामिल हुए। भ्रमण का नेतृत्व BIS मैंटर श्री उत्कर्ष कुमार श्रीवास्तव ने किया, जबकि सहयोग में हरगोविंद कुर्मी और श्रीमती शिवांगी जैन भी साथ रहे।

प्लांट भ्रमण के दौरान मानव संसाधन प्रबंधक बी.एस. चौहान और सुरक्षा प्रमुख सौरभ साहू ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। साहू ने सुरक्षा मानकों की जानकारी दी और विद्यार्थियों को सीमेंट निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया कच्चे माल की जांच, निर्माण, पैकेजिंग और ट्रांसपोर्टेशन तक – का विस्तृत अवलोकन कराया।

प्राचार्य त्रिपाठी ने भारतीय मानक ब्यूरो, एम.पी. बिरला सीमेंट प्रबंधन तथा संस्था के सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही जिले के युवाओं से अपील की कि वे तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे आएं और शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लें ताकि वे भी देश निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें।

*(अरविन्द कुमार त्रिपाठी)*
*प्राचार्य*
*शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, पन्ना*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button