खबर

पॉलीटेक्निक एवं आईटीआई के रोजगार आधारित पाठ्यक्रम हैं कैरियर के बेहतर विकल्प: कलेक्टर*

रिपोर्टर- SKY इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट

पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने कहा है कि कौशल विकास एवं तकनीकी दक्षता आधारित शासकीय पॉलीटेक्निक एवं आईटीआई संस्थानों में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रम रोजगार के लिए एक सशक्त एवं व्यवहारिक विकल्प प्रस्तुत कर सकते हैं। इन संस्थाओं के विभिन्न ब्रांच एवं ट्रेड में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए रोजगार आधारित पाठ्यक्रम कैरियर निर्माण का बेहतर माध्यम हो सकता है। केन्द्रीय एवं राज्य शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10वीं के घोषित परिणाम के आधार पर विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पॉलीटेक्निक अथवा आईटीआई संस्था में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।
कलेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि यह समय विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए भविष्य की दिशा तय करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से परिवार की आर्थिक व वित्तीय स्थिति के अनुसार विद्यार्थियों के लिए जॉब ओरियेंटेड कोर्स लाभकारी हैं। प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए शासन के निर्देशानुसार नियमित रूप से प्रोत्साहन, तकनीकी मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है। इसके अलावा जिला कलेक्टर द्वारा जरूरतमंद छात्रों को पॉलीटेक्निक अथवा आईटीआई में प्रवेश को पढ़ाई एवं रोजगार के लिए प्रथम विकल्प के रूप में अपनाने की सलाह भी दी गई है। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा भी डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम की समकक्षता हायर सेकण्डरी की भांति निर्धारित करने तथा डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग के उपरांत चार वर्षीय इंजीनियरिंग डिग्री के द्वितीय वर्ष में प्रवेश की व्यवस्था भी की जा रही है। कलेक्टर ने कक्षा 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों से पॉलीटेक्निक एवं आईटीआई में प्रवेश के लिए वर्तमान में संचालित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन पंजीयन कराने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button