खबर

पदक विजेता बेटियां बनीं मुख्य अतिथि, एक ही मंच पर मनी भगत सिंह जयंती व बेटी दिवस

लोकेशन उज्जैन मनोज रावत की रिपोर्ट
sky India news channel

पदक विजेता बेटियां बनीं मुख्य अतिथि, एक ही मंच पर मनी भगत सिंह जयंती व बेटी दिवस


शर्मा परिसर में हुआ आयोजन, सांसद फिरोजिया सहित समाजसेवियों व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
उज्जैन। शर्मा परिसर में बेटी दिवस और महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की जयंती एक ही मंच पर मनाई गई। इस अनूठे आयोजन में देश के लिए पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने वाली बेटियों को मुख्य अतिथि बनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बेटियों द्वारा बाबा महाकाल और शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन-अर्चन कर किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के साथ ही नई पीढ़ी तक देशभक्ति के विचार पहुंचाना था।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सांसद अनिल फिरोजिया शामिल हुए, जिन्हें संगठन की ओर से ‘सनातन गौरव रत्न’ सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर आचार्य अखिलेश महाराज, साध्वी हेमलता दीदी सरकार सहित कई संत, समाजसेवी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। संगठन के अध्यक्ष मनोज रावत ने कहा कि बेटी के आगे बढ़ने से पूरा परिवार, समाज और देश आगे बढ़ता है। बेटियों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में चित्रा बाजपेई ने भी उद्बोधन दिया।
इन पदक विजेता बेटियों और प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
आयोजन में देश का गौरव बढ़ाने वाली अनुष्का शर्मा (गोल्ड व सिल्वर मेडल) और दुर्गेश नंदिनी शेखावत (कांस्य पदक व खेल रत्न) का विशेष सम्मान किया गया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली उषा सोनी, श्यामली शर्मा, सुजाता ठाकुर, वंदना जैन, प्रीति दुबे, जागृति शुक्ला, महेंद्र व्यास, निधि जैन, प्रमोद व्यास, ऐश्वर्या शर्मा, सरोज वैष्णव, राजेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र शास्त्री, नीकिता जोशी, प्रवीण तिवारी, उमा देवी शुक्ला और नमन मालवीय को भी अलंकृत किया गया।
भजन व देशभक्ति गीतों की हुई प्रस्तुति
समारोह में डॉ. शिवानी शर्मा ने धार्मिक भजनों की और ज्वलंत शर्मा ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अनामिका शर्मा ने किया, जिन्हें संगीत साधना विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अभिजीत जोशी, मनोज शर्मा, डॉ. श्रवण शर्मा, विनोद जोशी, कल्पना पटवा, सविता चौहान, मोना भंडारी, बालकृष्ण शर्मा, मुक्तेश मनावत, राहुल शुक्ला, प्रेम नारायण उपाध्याय, नितिन शर्मा, रितिक सोनगरा, नितेश मालवीय, अरुण पटेल और रवि चौधरी का विशेष सहयोग रहा। अंत में आभार नवीन सोगानी ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button