जल संसाधन विभाग द्वारा करोड़ों की लागत से बनाए गए कुमहरवार जलाशय बांध में एक बूंद पानी नहीं
लोकेशन पुष्पराजगढ़
रिपोर्टर बी एल बचावले
पुष्पराजगढ़/
जल संसाधन विभाग द्वारा करोड़ों की लागत से बनाए गए कुमहरवार जलाशय बांध में एक बूंद पानी नहीं
पुष्पराजगढ़ विधानसभा के ग्राम कुम्हरवार में जल संसाधन विभाग द्वारा बनाए गए करोड़ों की बांध खंडहर में तब्दील है एक बूंद पानी नहीं
बांध में बरसात का पानी भर जाता है और बरसात के 2 महीने के बाद पानी पूरी तरह से रिसाव होकर बह जाता है
विभाग द्वारा किसानों का सिंचाई के लिए नहर निर्माण भी कराए गए जिसमें किसानों का जमीन नहर में बर्बाद हुए
जिस जगह में बांध बना है उस जगह के आसपास कहीं भी माल मवेशियों के लिए पीने के लिए पानी नहीं है
ग्राम मोहल्ले के माल मवेशी पानी पीने के लिए इधर-उधर भटकते हैं
और आम जनताओं के लिए भी स्नान वगैरा एवं अन्य कार्यों के लिए पानी की भारी समस्याओं का सामना ग्राम मोहल्ले के लोगों को करना पड़ रहा है
इस बांध का निर्माण दो भागों में किया गया था परंतु विभाग द्वारा बांध का सही निर्माण न करने से पानी पूरी तरह से रिसाव होकर बह जाता है और आम जनता किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है किसानों का जमीन बांध में फंसकर बर्बाद हो गए
ग्राम के ग्राम वासियों द्वारा किसान लोग कई बार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को आवेदन निवेदन कर चुके है
परंतु आज दिनांक तक जल संसाधन विभाग के द्वारा कुम्हरवार जलाशय बांध पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है
क्षेत्र के किसान कृषि पर आधारित है पानी की सिंचाई की सुविधा न होने से किसानों का फसल सही मात्रा में नहीं मिल पाता है।
ग्राम पंचायत पड़रिया ग्राम कुम्हरवार के किसान लोग सिंचाई के अभाव से सही उत्पादन नहीं कर पाते ना तो फिर सब्जी का भी खेती नहीं कर पाते हैं जिससे लोग दूसरे राज्य को पलायन करते हैं
बी एल बचावले की रिपोर्ट