खबर

गुरु नानक देव जी की 557वीं जयंती पर आरोन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आयोजित की मैराथन दौड़*

*गुरु नानक देव जी की 557वीं जयंती पर आरोन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आयोजित की मैराथन दौड़*


*लोकेशन आरोन*
*रिपोर्ट – गौरव शर्मा*

आरोन / गुरु नानक देव जी की 557वीं जयंती के सुअवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आरोन नगर में युवा इकाई के तत्वावधान में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता एवं गुरु नानक देव जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस आयोजन में युवा इकाई के युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

मैराथन दौड़ थाना परिसर से प्रारंभ होकर तहसील बायपास, श्री दास हनुमान जी मंदिर, सदर बाजार एवं जनपद पंचायत होते हुए पुनः थाना परिसर में संपन्न हुई।

कार्यक्रम में बौद्धिक के दौरान श्री धर्मेंद्र जी रघुवंशी, विभाग प्रचार-प्रसार प्रमुख ने गुरु नानक देव जी के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। साथ ही सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान का वर्णन किया।

उन्होंने बताया कि प्रथम साहिबजादे बाबा अजीत सिंह जी एवं द्वितीय साहिबजादे बाबा जुझार सिंह जी ने चमकौर के युद्ध में वीरता के साथ लड़ते हुए बलिदान दिया। वहीं तृतीय साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी एवं चतुर्थ साहिबजादे बाबा फतेह सिंह जी ने अल्पायु में ही धर्म की रक्षा के लिए अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। मुगल शासन द्वारा उन पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया तथा ऐसा न करने पर कठोर दंड की धमकी दी गई, किंतु दोनों साहिबजादों ने अपने धर्म और सिद्धांतों से समझौता स्वीकार नहीं किया। उनका बलिदान साहस, त्याग और धर्मनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। उनका जीवन हमें मानवता, समानता और अपने सिद्धांतों पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।

मैराथन दौड़ के विजेता

मुख्य वर्ग में:

– प्रथम स्थान – राहुल प्रजापति
– द्वितीय स्थान – गौरव यादव
– तृतीय स्थान – अभिषेक लोधी

जूनियर वर्ग में:

– प्रथम स्थान – शिवाय शर्मा
– द्वितीय स्थान – आदित्य साहू

सभी विजेताओं को शील्ड एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में खण्ड विस्तारक श्री जितेंद्र जी, श्री अनिरुद्ध जी रघुवंशी एवं एकता स्पोर्ट्स क्लब से श्री संजू जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अंत में संघ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button