खबर

गुनौर विधायक के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा रैली*

*
रिपोर्टर-Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट

गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा के नेतृत्व में शनिवार को भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर
महेवा ग्राम में तिरंगा रैली निकाली गई। यह विशाल बाइक तिरंगा यात्रा मुख्य सड़क और विभिन्न मार्ग से होते हुए बड़ी माता देवी मंदिर तक पहुंची। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जय घोष के साथ लोगों ने उत्साह के साथ रैली में सहभागिता की। साथ ही अमानगंज तहसील क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं प्रतिनिधि सहित भूपेन्द्र सिंह राजपूत, सुशील त्रिपाठी, श्रीकांत त्रिपाठी, मलखान सिंह राजपूत, रामलाल लखेरा, उदय राजपूत, जगदीश पटेल, राजेश खरे, विजय सोनी, कमलेश पांडेय, दीपक यादव, सुजय राजा, नरेश राजपूत, आनंद राजपूत, अमित द्विवेदी, पंकज दुबे, राजेंद्र चौबे, कमल जैन भी तिरंगा रैली में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button