गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज*
- *गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज*

*संशोधित आदेश जारी*
*रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*
पन्ना सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में पूर्व में नामित मुख्य अतिथियों की सूची में आंशिक परिवर्तन किया गया है। अब पन्ना जिला मुख्यालय पर होने वाले 77वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में 26 जनवरी को पुलिस परेड ग्राउण्ड पन्ना में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। मंत्री श्री प्रभारी ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम भेजे गए संदेश का वाचन करेंगे।


