खबर

अलीराजपुर जिले के किसानों को कृषि कार्य हेतु बैल उपलब्ध कराएं गो अभयारण्य ने*


*गो अभयारण्य प्रबंध समिति की बैठक 25 मई को”
सुसनेर/23 मई, जनपद में स्थापित विश्व के प्रथम गो अभयारण्य श्री कामधेनु गो अभयारण्य सालरिया ने आगर जिले के प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश सरकार के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग मंत्री माननीय नागर सिंह चौहान के गृह जिला अलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र के अलीराजपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत थोड़सिंधी के 18 किसानों को 18 जोड़ी अर्थात 36 बैल कृषि कार्य के लिए उपलब्ध करवाएं ।
ज्ञातव्य हो कि अलीराजपुर जिला मध्यप्रदेश की अन्तिम सीमा गुजरात बोर्डर से लगा आदिवासी अंचल है और वहां के पहाड़ी क्षेत्र में आज भी बेलों के माध्यम से खेती करते है क्योंकि पहाड़ी क्षेत्र में ट्रेक्टर आदि नहीं जा पाते है और वहां के किसान आज भी मालवी नस्ल के बेलों से खेती करते है इसलिए राज्य के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं आगर मालवा जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने जिला कलेक्टर अलीराजपुर एवं आगर मालवा को पत्र लिखकर मालवी नस्ल के बेल उपलब्ध करवाने के लिए लिखा था उसी के तहत जिला कलेक्टर आगर मालवा ने उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग आगर मालवा को गो अभयारण्य सालरिया से बैल उपलब्ध करवाने के लिए लिखा था उसी के तहत श्री कामधेनु गो अभयारण्य सालरिया ने अलीराजपुर के किसानों को 36 बैल नि:शुल्क उपलब्ध करवाएं जिन्हें 3 बड़े आईसर ट्रकों के माध्यम से सम्पूर्ण बेलों का स्वास्थ्य निरीक्षण एवं अन्य शासकीय कार्यवाही की पूर्ति करके रवाना किया साथ ही गो अभयारण्य प्रबंधन हर माह जिन किसानो को कृषि कार्य हेतु बैल उपलब्ध करवाएं है उन किसानों से व्यक्तिगत मिलकर उनकी सार संभाल लेगा ।
*गो अभयारण्य प्रबन्ध संचालन मंडल की बैठक 25 मई को*
मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित एवं श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा संचालित श्री कामधेनु गो अभयारण्य संचालन मंडल की बैठक 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता एवं श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के राष्ट्रीय संयोजक ग्वाल संत पूज्य गोपालानंद सरस्वती जी महाराज के पावन सानिध्य में दिनांक 25 मई 2025 को प्रातः 10 बजे गो अभयारण्य में होगी एवं 26 मई को सायंकाल 07 बजे से शनि मंदिर प्रांगण सालरिया बावड़ी में कामधेनु गो अभयारण्य शनि देव गौसेवा नवयुवक समिति की और से आयोजित होगा जिसमें पूज्य स्वामी गोपालानंद जी सरस्वती महाराज का प्रवचन होगा एवं 27 मई को गो अभयारण्य में मासिक सत्संग का आयोजन होगा जिसमें पूज्य स्वामी गोपालानंद जी महाराज का प्रवचन होगा एवं भोजन प्रसादी विक्रम सिंह परिहार अध्यापक सरखेड़ी की और से रहेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button