खनियाधाना के महाराज भानु प्रताप सिंह जूदेव का 92 वर्ष की आयु में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
आरती झा

खनियाधाना के महाराज भानु प्रताप सिंह जूदेव का 92 वर्ष की आयु में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
खनियाधाना। शिवपुरी जिले के खनियाधाना राजघराने से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। खनियाधाना स्टेट के महाराज खलक सिंह जूदेव के नाती एवं खनियाधाना के महाराज साहब आदरणीय श्री भानु प्रताप सिंह जूदेव का 92 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
महाराज भानु प्रताप सिंह जूदेव का जन्म खनियाधाना के किले में हुआ था। वे वर्ष 1972 से 1977 तक पिछोर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी रहे और क्षेत्र के सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
महाराज साहब के निधन से पूरा राजपरिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है। उनके बड़े पुत्र कुँवर शैलेन्द्र सिंह जूदेव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष खनियाधाना, सहित समस्त राजपरिवार ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
महाराज भानु प्रताप सिंह जूदेव के निधन की खबर मिलते ही नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग राजपरिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और दिवंगत महाराज साहब को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
महाराज भानु प्रताप सिंह जूदेव का निधन खनियाधाना क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
