खबर
खाद्य विभाग की कार्रवाई: 153 लीटर घी जब्त, बिस्मिल्लाह होटल के लिए सैंपल
राजू पटेल
खण्डवा
खाद्य विभाग की कार्रवाई: 153 लीटर घी जब्त, बिस्मिल्लाह होटल के लिए सैंपल
खंडवा। खाद्य विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडस्ट्रियल एरिया स्थित डॉली एरोमेटिक से 153 लीटर ‘ब्रजवासी देशी घी’ (कीमत 76,500 रुपये) जब्त कर नमूने लिए हैं।
वहीं, खाने में चूहा मिलने की शिकायत पर टीम ने कहारवाड़ी स्थित बिस्मिल्लाह होटल पर भी दबिश दी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम गोले ने बताया कि यहां से मटन कोल्हापुरी और चिकन बिरयानी के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। जांच में होटल का वैध खाद्य पंजीयन भी नहीं मिला। संबंधित संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।

