मोहर्रम पर्व को लेकर पवई थाना परिसर में शांति समिति की रखी गई अहम बैठक सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट*
*मोहर्रम पर्व को लेकर पवई थाना परिसर में शांति समिति की रखी गई अहम बैठक सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट*

*मोहर्रम पर्व को लेकर थाना प्रांगण पवई में शांति समिति की रखी गई बैठक संपन्न*
*रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*
एंकर-
पवई मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना प्रांगण पवई में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पवई एसडीएम सुश्री समीक्षा जैन, एसडीओपी भावना सिंह दांगी एवं पवई तहसीलदार रत्न राशि पांडे द्वारा की गई। बैठक का आयोजन नगर निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के निर्देशन में संपन्न हुआ।
बैठक में मोहर्रम पर्व के दौरान निकलने वाले जुलूस के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि 25 तारीख की रात्रि में निकलने वाले जुलूस का रूट तय किया गया है। वहीं 26 तारीख को शाम 3:30 बजे नन्ही पवई से मोहर्रम जुलूस का शुभारंभ होगा।
बैठक में नगर परिषद पवई के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु एवं मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे। इस दौरान एसडीएम सुश्री समीक्षा जैन ने शासन की गाइडलाइन के अनुसार पर्व मनाने के लिए शहर सदर इस्लाम उर्फ पप्पू सहित सभी संबंधित लोगों एवं मुस्लिम समुदाय को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही ताजियों को कहां ठंडा किया जाएगा, इस विषय पर भी चर्चा कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
नगर परिषद पवई को साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं जहां प्रकाश व्यवस्था की कमी है वहां पर्याप्त लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि मोहर्रम जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन का कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त रहेगा तथा जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहेगा। यदि जुलूस के दौरान कोई भी व्यक्ति माहौल खराब करने, उपद्रव फैलाने या नियमों का उल्लंघन करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन द्वारा सभी से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की गई।
