खबर

गायत्री शक्तिपीठ में वसंत पंचमी पर गायत्री परिवार द्वारा मनाया गया मातृजन्मशताब्दी अखंडदीप शताब्दी वर्ष व गुरूदेव का आध्यात्मिक जन्मोत्सव

नरसिंहगढ़ से सूरज गुर्जर की रिपोर्ट
गायत्री शक्तिपीठ में वसंत पंचमी पर गायत्री परिवार द्वारा मनाया गया मातृजन्मशताब्दी अखंडदीप शताब्दी वर्ष व गुरूदेव का आध्यात्मिक जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में वसंत पंचमी उत्सव श्री राम आचार्य जी का आध्यात्मिक जन्मोत्सव,परम पूज्य माता भगवती देवी का शताब्दी वर्ष व जन्मभूमि आंवलखेड़ा,आगरा जनपद में गुरूदेव द्वारा प्रज्ज्वलित अखंड दीपक के शताब्दी वर्ष पर विभिन्न आयोजन हुये
सुबह पंचकुंडीय माँ गायत्री यज्ञ व समस्त संस्कार ओम प्रकाश गुप्ता व ब्रह्मवादिनी बहन श्रृद्धा लववंशी, द्वारा सम्पन्न कराये गये
इसके पश्चात गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंधन ट्रस्टी श्री सूरज उपाध्याय द्वारा परम पूज्य गुरुसत्ता के युगांतरकारी चेतना का स्वरूप,ज्ञान यज्ञ की मशाल की प्रतिष्ठा,स्थापना पूजन वंदन किया गया व श्रीमती मंगला मिश्रा द्वारा आरती संपन्न करायी गयी ।। दोपहर में ब्रह्मवादिनी बहनों द्वारा सुन्दर आकर्षक रंगोली बनायी गयी व दीप सज्जा की गयी।।
सायंकालीन समय दीपयज्ञ का भव्य आयोजन किया गया जिसमें प्रीशा उपाध्याय द्वारा अध्यात्मिक नृत्य की प्रस्तुति की गयी व ब्रह्मवादिनी बहन रश्मि भार्गव के मार्गदर्शन में ब्रह्मवादिनी बहन अनिता उमठ,श्रृद्धा लववंशी,नन्दिनी पंवार,अनुरिमा भार्गव,उर्वशी नामदेव,अक्षिता सोनी द्वारा संगीतमय दीप-यज्ञ सम्पन्न कराकर 1100 से अधिक दीपकों से आरती कर असंख्य साधको संग चालीसा कर शताब्दी वर्ष मनाया गया,हारमोनियम वादन अनिता उमठ व ढोलक वादन दीपक बना द्वारा किया गया व छोटे बच्चे परम शर्मा व मानवी सोनी द्वारा प्रज्ञा गीत प्रस्तुत किया गया साथ ही नरसिंहगढ़ के औजस्वी,वर्चस्वी छात्र हरिओम चंद्रवंशी,श्रीणु गुप्ता,सरिता रूहेला,सुमन सेन,श्रृद्धा कारपेंटर,कृतिका नागर,प्रतिभा पाठक,उर्वशी नामदेव को उनके अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान हेतु *शताब्दी वर्ष सम्मान* से पुरस्कृत किया गया सभी का सम्मान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता लोकेन्द्र वर्मा द्वारा किया गया ।।
संचालन भूपेंद्र मिश्रा जी द्वारा किया गया ।।
मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि के रूप में पंकज शर्मा उपस्थित रहे ।।
सम्पूर्ण कार्यक्रम में गायत्रीशक्तिपीठ के अध्यक्ष सूरज उपाध्याय का मार्गदर्शन रहा व प्रियंका मोनू शर्मा, रीना परिहार,पूजा प्रजापति,ओपी चौहान,ब्रज सक्सेना,अरूण शर्मा,हेमन्त सक्सेना,भूमिका झाला,अतुल सोनी,आरती विश्वकर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button